फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, आरोपियों ने बनाया था अश्लील वीडियो, करते थे ब्लैकमेल

Sat, 05 Sep 2020 04:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से आहत पीड़ित युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करना और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


मामला गंगोह कस्बे का है। एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि मोहल्ले के ही एक परिचित युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अपने एक दोस्त की मदद से वीडियो बना ली।

पीड़िता ने पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब उसने इंकार किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दी। इसका पता चलने पर युवती ने शुक्रवार दोपहर जहर खा लिया।
विज्ञापन


युवती को सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। बाद में गंभीर हालत के चलते युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: नियम तोड़ने पर थाना पुलिस नहीं काट सकेगी चालान, सरकार को होगा बड़ा घाटा, पढ़िए क्या है अपडेट 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और देर रात आरोपी रहबर और नोमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो आरोपियों ने डिलीट कर दिया है। यह एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। पीड़िता जून माह में बालिग हो चुकी थी। पुलिस विवेचना कर रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें