मेरठ में नए मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के सामने विकास कार्यों को नई रफ्तार देने की चुनौती होगी। सुरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के सचिव रहे हैं, लिहाजा विकास कार्यों को पूरा कराने में उन्हें इसका लाभ मिल सकता है।
मूल रूप से मथुरा जिले के निवासी सिंह की आईएएस बनने के बाद 2006 में पहली तैनाती मेरठ में ही हुई थी। इस दौरान वह एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट सिविल लाइंस, एसडीएम मवाना आदि पदों पर रह चुके हैं। इसलिए वह पूरे जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और दिक्कतों से भी वाकिफ हैं।
यह भी पढ़ें: एसटीएफ की छापेमारी से डिस्टलरी में मचा हड़कंप, चार थानों की फोर्स रही तैनात, देखिए तस्वीरें
फोन पर बातचीत में सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर सकते हैं। कहा कि मेहनत, समर्पण और जनभावना की कद्र करते हुए उन समस्याओं को दूर किया जाएगा, जिनसे जनता परेशान है। उनके सामने सुशासन के मॉडल को स्थापित की चुनौती और अवसर दोनों हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट बड़ी प्राथमिकता है। जहां तक मेरठ से उड़ान की बात है, इसमें समय लगेगा। हालांकि इसकी कई अड़चनें दूर हो गई हैं। यूपी के बजट से पहले वह वह नागरिक उड्डयन के निदेशक के तौर पर मेरठ आए थे। सिंह वाराणसी, कानपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव और शामली के जिलाधिकारी भी रहे हैं।
चुनौतियां-
राज्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आगे बढ़ाना
मेरठ और जेवर से हवाई उड़ान
हरियाणा-यूपी सीमा विवाद
मेरठ में लाइट मेट्रो का संचालन
सेफ सिटी परियोजना का क्रियान्वयन
प्राथमिकताएं-
नोएडा से हवाई उड़ान
मेरठ से हवाई उड़ान
मुख्यमंत्री के सुशासन के मॉडल की स्थापना
विकास के रुके हुए कार्यों को पूरा कराना
जनभावना के साथ समस्याओं का निस्तारण
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/