बड़ाैत में हादसा, अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई माैत
हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।
घायल पुलिसकर्मियों का चल रहा उपचार
- फोटो : अमर उजाला
25 वर्ष से हर साल होता था आयोजन
बता दें कि ये आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था। मिट्टी में नमी थी। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई।
घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल
हादसा होते ही ऊंचाई पर बना मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और 15 पुलिस कर्मी और 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक सात की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर माैके पर माैजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। माैके पर अधिकारी माैजूद हैं।
सीएम ने एक्स पर हादसे पर जताया शोक, मृतकों घायलों के प्रति प्रकट की संवेदना
जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जनहानि अत्यंत दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने व घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चाैधरी ने बड़ाैत की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा -
बागपत जिला अंतर्गत बड़ाैत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दाैरान हुई घटना अंत्यंत दुखद है। इस घटना में हताहत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि जयंत चाैधरी घटनास्थल का दाैरा करने पहुंचे हैं। वह अस्पताल में घायलों का हाल भी जानेंगे।
हादसे में ये हुए हैं घायल
आस्था हॉस्पिटल में भर्ती घायलों के नाम इस प्रकार हैं-
कविता जैन पत्नी पंकज जैन, विपिन जैन पुत्र प्रेमचंद जैन, शुभम जैन पुत्र सुनील जैन, रेखा पत्नी राजकुमार, रुचि जैन पत्नी विपिन जैन, काजल जैन पत्नी अंकुर जैन, शोभा जैन पत्नी सुनील जैन, बिजेंद्र जैन पुत्र प्रेमचंद जैन, पिंटू पंकज पुत्र बुध प्रकाश, बिजेंद्र जैन पुत्र अतरसेन जैन, संजय पुत्र मदनलाल।
घायल पुलिसकर्मी -आंनद तोमर हॉस्पिटल
मनीष, नीरज, रोबिन रानी, पिंकी, कुसुम, नीतू, बिरजू, सौम्या ।
मेडिसिटी में घायल
विधि जैन पुत्री वीरेंद्र जैन, विन्सी जैन पत्नी वीरेंद्र जैन, कल्पना पत्नी पवन जैन, पवन पुत्र श्रीपाल।
आंनद तोमर हॉस्पिटल में इनका चल रहा उपचार
शीला पत्नी, निधि पत्नी अतुल, अतुल पुत्र तेज बहादुर, पिंकी जैन पत्नी राजेन्द्र जैन आर्य नगर, पुजारी वंशराज।