फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Tension: मेरठ का प्रसिद्ध नौचंदी मेला स्थगित, 20 मई के बाद होगा फैसला, लगेगा या नहीं

Thu, 08 May 2025 11:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नौचंदी मेले को 15 मई से लगाने की तैयारी थी। टेंडर आदि प्रकियाएं चल रही थीं। नगर आयुक्त का कहना है कि कुछ दिन हालात पर नजर रखी जाएगी। 20 मई के बाद मेले पर कोई निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
नौचंदी मेले में लगने के लिए आए झूले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सीमा पर तनाव के हालात को देखते हुए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने निगम अधिकारी और कर्मचारियों के छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं नौचंदी मेला भी स्थगित हो गया है। नौचंदी मेला अब 15 मई से नहीं लगेगा, 20 मई के बाद तारीख की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन

 

नौचंदी मेला 15 मई से लगाने की तैयारी में नगर निगम लगा हुआ था। झूले, सर्कस, तहबाजारी, लाइट सहित अन्य संसाधनों में टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। तहबाजारी और लाइट के टेंडर में अनियमितता का आरोप ठेकेदार लगा रहे हैं। इसे लेकर ठेकेदारों ने निगम अफसरों भूमिका पर सवाल उठाए। 

यह भी पढ़ें...
Meerut: मेडिकल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, जानें स्वास्थ्य विभाग ने क्या की हैं तैयारियां    
 
विज्ञापन

इसी बीच भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव को देखते हुए नौचंदी मेले पर भी अड़ंगा लग गया है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि सफाई व्यवस्था, लाइट, पानी समेत आमजन से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। इसके अलावा हालात को देखते हुए नौचंदी मेला भी फिलहाल स्थगित कर दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें