फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में सरेआम दो गुटों के बीच आमने-सामने एक घंटे तक फायरिंग, चली 50 गोलियां, दो बाइकों में लगाई आग

Tue, 19 Aug 2025 11:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: राहवती के जंगल में रजबहे के पास तीन थानों की सीमा पर युवकों के दो गुटों में फायरिंग से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। जली बाइकों के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
बाइकों में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के तीन थाना क्षेत्र बहसूमा, मवाना, फलावदा की सीमाओं से जुड़े रजबहे के पुल के पास मंगलवार को दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग होने से इलाका थर्रा गया। एक घंटे तक करीब 50 से ज्यादा गोलियां चलीं। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर दो जलती हुई बाइक मिलीं। करीब 10 खोखे बरामद किए गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मौके पर मौजूद पुलिस जांच करते हुए और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार दोपहर दो गुटों में आमने-सामने हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइकों पर सवार युवकों और कार सवार युवकों के गुटों में दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हुई। एक घंटे तक करीब 50 से ज्यादा गोलियां चलीं। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दहशत में वहां से भाग खड़े हुए। इसी दौरान कार सवार हमलावरों ने दोनों बाइकों में आग लगा दी। फायरिंग के बाद दोनों पक्ष वहां से भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से करीब 10 खोखे बरामद हुए। इनमें .135 के अलावा .32 और 12 बोर के खोखे भी शामिल हैं। इन खोखो से ही पता चल रहा है कि दोनों गुटों के पास कई तरह के शस्त्र थे। सीओ मवाना संजय कुमार जायसवाल के साथ तीनों थानों की पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई नहीं मिला। बाइकों को कब्जे में ले लिया है। उनके नंबरों या चेसिस के आधार पर फायरिंग करने वालों का पता किया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: 'मेरे लवर ने करवा दिया तलाक, फिर किसी ओर से कर ली शादी', पुलिस को कॉल कर गंगनहर में कूदी युवती    
 

वर्चस्व कायम करना तो नहीं वजह ?
वर्चस्व कायम करने को लेकर फायरिंग होने की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फलावदा थाना क्षेत्र के गांव और परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव के दो गुटों में वर्चस्व कायम करने को लेकर रंजिश चल रही है। यह घटना इन दोनों गुटों के बदमाशों के बीच ही होने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर लिया है। बाइकों के जरिये हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल की ओर आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द इसका खुलासा करेगी।
- राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें