मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना से पांच दिन के नवजात की मौत हुई है। सीएमएस डॉ. धीरज बालियान के अनुसार बुलंदशहर के रामनगर निवासी महिला की मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी हुई थी। नवजात का टेस्ट कराया गया तो वह भी कोरोना संक्रमित मिला।
इसके बाद 22 नवंबर को नवजात को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां 26 नवंबर की देर रात नवजात की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि नवजात को कोरोना के साथ अन्य बीमारी भी थी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें