कार्रवाई की मांग के लिए थाने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला हिम्मतनगर में गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति यहां एक मकान में किराए पर रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि अनिल उपाध्याय का मकान मालिक से कुछ विवाद हुआ था।
वहीं मकान मालिक के रिश्तेदार एक दरोगा ने भी किराएदार को डराया धमकाया था। दरोगा मकान मालिक का रिश्तेदार है और वह अलीगढ़ में तैनात बताया गया।
यह भी पढ़ें: सीबीआई की जांच में हुआ था बड़ा खुलासा, बसपा एमएलसी महमूद अली समेत कई के खुलेंगे गहरे राज
दरोगा के द्वारा किराएदार को डराने-धमकाने के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना ली थी। किसी ने वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।
बताया गया कि दरोगा गुरुवार को सहारनपुर आया था। उधर, किराएदार अनिल उपाध्याय की मौत के बाद परिवार के लोगों ने सदर बाजार थाना पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/