फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर नींद से जागे अधिकारी, साफ-सफाई में जुटा विभाग

Sat, 09 Jan 2021 04:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जेसीबी से होती साफ-सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले नगर निगम का अमला सड़क पर उतर गया। सुबह से ही हापुड़ रोड से लेकर बिजली बम्बा बाईपास की तरफ सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड को संवारने के कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक महीने पहले भी शहर में आये थे। उस समय सीएम योगी ने गंदगी और कूड़ा निस्तारण को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्य नहीं किया गया। 

यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही नगर निगम अधिकारी सड़कों पर डटे रहें। डंपिंग ग्राउंड को कवर करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे एक बात तो साफ हो गई कि सिर्फ अधिकारियों में मुख्यमंत्री का खौफ है। 

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: आईपीएस अधिकारी को मिली थी ये बड़ी जानकारी, मुक्त कराई 20 करोड़ की जमीन

अगर मुख्यमंत्री के आने की सूचना नहीं होती तो अधिकारी नींद से नहीं जागते। हालांकि, मुख्यमंत्री का रविवार को मेरठ आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें