फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंचे दरोगा, पत्नी ने मुंबई में दर्ज कराया था मुकदमा, ये है पूरा मामला

Thu, 20 Aug 2020 10:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिजनों के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज कराए गए मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से सहयोग मांगा है। 

विज्ञापन


एसएसपी को लिखे गए पत्र के बाद बुधवार को थाना बुढ़ाना में तैनात दरोगा मामले की जानकारी करने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंचे, लेकिन उनके घर पर नहीं मिलने पर लौट गए। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने गत 27 जुलाई को मुंबई के वर्सोवा थाने में अभिनेता और उनके भाइयों मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन, अयाजुद्दीन व मेहरून्निशां आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

मुकदमे में घटनास्थल बुढ़ाना स्थित नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर बताया गया है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने हाल ही में एसएसपी अभिषेक यादव को पत्र लिखकर मुकदमे की जांच में सहयोग की मांग की थी। एसएसपी ने इस संबंध में बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को जानकारी करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या पुलिस को है बड़ी वारदात का इंतजार? सामने आई लापरवाही, फिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन


इसके बाद बुढ़ाना पुलिस नवाजुद्दीन सिद्दकी के घर पहुंची थी। बुढ़ाना कोतवाली में तैनात दरोगा वीर नारायण सिंह की वहां अभिनेता से मुलाकात नहीं हो पाई, उनके भाई फैजुद्दीन से मुलाकात कर वह लौट आए। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि इस संबंध में बुढ़ाना कोतवाली को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें