फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ का 'गोलीबाज' शेलू शर्मा... दो युवकों को गोली मारकर गया जेल, बाहर आते ही छात्र को मार दी गोली

Tue, 29 Jul 2025 12:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: बहचौला गांव में शेलू शर्मा ने कक्षा दस के छात्र को गोली मार दी। जांघ के चीरती हुई गोली आरपार निकल गई। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-34 स्थित बहचौला गांव में सोमवार शाम साइकिल से चारा लेकर घर आ रहे 10वीं के छात्र 16 वर्षीय शाहबाज को गांव के शेलू शर्मा ने गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि शेलू डेढ़ माह पहले फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले में जेल से जमानत पर आया है। जांघ में गोली लगने पर छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया। परिजन ने यहां हंगामा भी किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र के बहचौला गांव निवासी फ़जरुद्दीन कसेरुखेड़ा में कैरमबोर्ड बनाने का काम करता है। उसका सबसे बड़ा बेटा शाहबाज 10वीं का छात्र है। सोमवार शाम वह साइकिल से पशुओं का चारा लेकर आ रहा था। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव निवासी शेलू शर्मा ने तमंचे से शाहबाज की जांघ में गोली मार दी और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को गंगानगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को उपचार में लापरवाही दिखी तो उन्होंने हंगामा कर दिया।
 

थाना पुलिस और एसपी देहात राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और छात्र व परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने मुख्य आरोपी शेलू शर्मा सहित तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पिता फ़जरुद्दीन के मुताबिक, शाहबाज तीन बहन भाइयों अरबाज, साहिबा में सबसे बड़ा है। उसका आज तक किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है।
 

12 साथियों संग की थी फायरिंग
शाहबाज के परिजनों के अनुसार बहचौला निवासी 21 वर्षीय शेलू शर्मा ने पिछले वर्ष इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गांव में 12 साथियों के साथ मारपीट व फायरिंग की थी। इसमें 2 लोगों को गोली लगी थी। पुलिस ने शेलू को भी इस मामले में जेल भेजा था। आरोपी ने जेल से जमानत पर आने के बाद एक बार फिर वारदात कर दी।
 
विज्ञापन

उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप
घटना के बाद घायल छात्र को सूर्य अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन व ग्रामीणों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले गए। इस मामले में एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि किशोर के जांघ में गोली लगकर बाहर निकल गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वारदात का कारण का पता किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें