फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के अपहरण की साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सामने आए ये नाम, बदमाशों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 27 Oct 2020 01:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
व्यापारी के अपहरण का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में बड़ौत के व्यापारी आदिश जैन के अपहरण और फिरौती की साजिश उनके परिचित दो व्यापारियों ने ही रची थी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बड़ौत के व्यापारी अभिषेक जैन और गौरव जैन के नाम सामने आए हैं। वारदात में शामिल रहे बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों ने तीन टीमें बनाकर वारदात अंजाम की थी।

विज्ञापन


आंखों पर पट्टी बांधकर घुमाते रहे
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किसी तरह छूटकर लौटे लोहा व्यापारी आदिश जैन ने बताया कि बदमाशों ने उनकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया था। कार में उन्हें लेकर घूमते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद बदमाशों ने उनसे कहा कि गलत अपहरण हो गया है, उनके जैसे ही दिखने वाले किसी दूसरे व्यक्ति की तलाश में आए थे। 

पुलिस लाइन में आदिश जैन ने बताया कि घर से निकलकर वह चंद कदम दूर ग्रोवैल स्कूल के पास पहुंचे थे। वैगनआर कार सवार बदमाश उनके पास आए। दो बदमाशों ने उन्हें खींचकर कार में डाल लिया, जबकि तीसरा बदमाश कार चला रहा था। वे आपस में बातचीत कर रहे थे, जिससे उनके हरियाणा और यूपी के होने का अंदाजा लगाया गया। उनके मोबाइल से कहां कॉल की गई, इसकी जानकारी नहीं है। बदमाशों ने डेढ़ घंटे बाद उन्हें पानी पिलाया और कहा कि गलत अपहरण हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: अपराधियों में नहीं रहा हाफ एनकाउंटर का भी खौफ... ऐसा है पश्चिमी यूपी का हाल

विज्ञापन

नई उम्र के थे बदमाश
वारदात में नई उम्र के बदमाश शामिल थे। फुटेज में पुलिस ने जिन संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया है, उनकी व्यापारी से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।  

प्रियंका ने ट्वीट से भाजपा पर किया हमला 
आदिश जैन के अपहरण पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यूपी के बागपत में आज लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न व्यापारी। बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें