फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: 10 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, जंगल में पड़ी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 16 Oct 2020 04:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन

बिजनौर के रेहड़ में एक बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। परिजनों व वन कर्मियों ने बच्ची को खूब ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। वहीं घटना के 18 घंटे बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के धर्मपुर इलाके में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे दोनों राज्यों के वन कर्मियों और पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को देर शाम ऊधमसिंह नगर जिला में जसपुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर स्थित ईंट भट्टे पर जुम्मा बख्श मजदूरी कर रहा था। वहीं भट्टे पर उसकी 10 वर्षीय पुत्री फिजा परवीन अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार परवीन को उठाकर ले गया। 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों और परिजनों ने बच्ची को आस-पास में खूब तलाश किया। लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। वहीं घने जंगलों के कारण देर रात को काम्बिंग बंद कर दी गयी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अचानक कोर्ट पहुंचीं पत्नी आलिया सिद्दीकी और फिर...

इसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा काम्बिंग शुरू की गयी। कई घंटों तक खोजने के बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव अमानगढ़ वन रेंज से सटे उत्तराखंड के तराई पश्चिम में मकरोनिया रेंज के जंगल में पड़ा मिला। 
विज्ञापन

उधर, मौके पर मौजूद वन अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से आवश्यक जानकारी हासिल की। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें