फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की रैली में भिड़े कार्यकर्ता, भाकियू का झंडा फहराने को लेकर हुआ विवाद, जानें पूरा मामला

Thu, 08 Oct 2020 04:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाकियू का झंडा फहराने को लेकर कार्रकर्ता भिड़ गए। यही नहीं इस बीच कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई।

विज्ञापन


ये था मामला
बता दें कि जिस समय हरियाणा के विधायक अभय सिंह चौटाला मंच पहुंचे तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने झंडा फहरा दिया। वहीं दूसरे दल के कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई। वहीं जब मंच पर सपा नेता अतुल प्रधान और धर्मेंद्र यादव पहुंचे तो रालोद कार्यकर्ताओं के बीच माइक को लेकर छीनाझपटी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: रालोद की रैली... चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, कुछ ऐसा है जिले का हाल, तस्वीरें
विज्ञापन


दरअसल, जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज मुजफ्फरनगर जनपद के जीआईसी मैदान पर रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली हुई। किसान और कार्यकर्ता बस, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहनों से रैली में पहुंचे। रैली स्थल पर सैनिटाइजेशन कराने के बाद मास्क देकर ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान रैली में खाप चौधरी, भाकियू कार्यकर्ता, सपा, कांग्रेस और शिवसेना के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उधर, प्रशासन के अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से रैली की निगरानी की। 
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
रैली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, रालोद उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी, जनता दल एस सांसद परवाल रेवन्ना, पूर्व सांसद एवं सपा नेता धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा के विधायक अभय सिंह चौटाला, राजस्थान विधान सभा के डिप्टी स्पीकर आफताब, कांग्रेस के पूर्व सांसद जयप्रकाश मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें