फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ई-रिक्शा चालक और महिला कांस्टेबल में हाथापाई, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, ये था पूरा मामला

Thu, 26 Aug 2021 07:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बताया गया कि महिला कांस्टेबल और चालक की हाथापाई हुई है। हंगामे की जानकारी लगते ही हापुड़ अड्डा चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी दौड़कर मौके पर पहुंची और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहे पर ई-रिक्शा चालक व महिला पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। इसकी जानकारी पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच ई। ई-रिक्शा चालक को पकड़कर नौचंदी थाना पुलिस को सौंप दिया है। शांति भंग में पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन

 
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी जावेद ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार को रिक्शे में महिला सिपाही बैठी थी। हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचने पर ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा नहीं रोका। सिपाही ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा को रोक लिया। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने चालक को पीटना शुरू कर दिया। 

बताया गया कि महिला कांस्टेबल और चालक की हाथापाई हुई है। हंगामे की जानकारी लगते ही हापुड़ अड्डा चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी दौड़कर मौके पर पहुंची और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक जावेद का शांति भंग में चालान कर दिया गया। महिला कांस्टेबल ने लिखित में कोई शिकायत थाने में नहीं दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें