फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Repor: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तेज हवा से छूटी कंपकंपी... जानें कहां-कहां हुई स्नो फॉल

Tue, 10 Dec 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मंगलवार सुबह कोहरा नहीं था, लेकिन ठंड और हवा शरीर को चीरते हुए निकल रही थी। स्कूल जाते बच्चों के हाथ और कान ठंडे हो रहे थे। शाम होते होते ठंड बढ़ गई। 
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुबह के समय ठंड व छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर समय से पहले हुई बर्फबारी के बीच वेस्ट यूपी में चटक धूप में भी कंपकंपी छूट रही है। शाम के समय हाथ पैर सुन्न वाली ठंड का अहसास हो रहा है। रात में पाला पड़ने लगा है। वहीं अभी तक कश्मीर, शिमला, औली, बद्रीनाथ में स्नो फॉल हो चुका है। 
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में ठंड की शुरुआत हो गई है। दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद वहां से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवा का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। वहीं मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
 
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवा की रफ्तार बढ़ने से मौसम सर्द बना हुआ है। आगे बारिश के आसार नहीं हैं। हवा शांत होने पर सुबह के समय वेस्ट यूपी में कोहरा छाने के आसार हैं। पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में लंबे समय तक दिखाई देगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें