फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: घर में अचानक हुआ भीषण विस्फोट, तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल

Fri, 13 Nov 2020 03:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लावड़ थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव में गुरुवार देर रात गंधक पोटाश इमाम जस्ते में पीसने के दौरान इमाम जस्ता फटने से धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आने से तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


खरदौनी गांव निवासी सतीश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। गुरुवार देर रात सतीश की पत्नी चिकित्सक के यहां दवाई लेने गई थी, जबकि सतीश काम से नहीं लौटा था। इसी दौरान बड़ा बेटा शिवम बाजार से लाई गई गंधक पोटाश को इमाम जस्ते में डालकर पीसने लगा। गंधक पोटाश पीसने के दौरान अचानक गंधक पोटाश में विस्फोट हो गया, जिस कारण इमाम जस्ता फट गया। विस्फोट की चपेट में आने से शिवम का एक हाथ कट गया व एक आंख क्षतिग्रस्त हो गई। 

वहीं, उसका छोटा भाई मोनू व अनंत का चेहरा भी बुरी तरह झुलस गया। जानकारी मिलने पर माता-पिता और पड़ोसी घर की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में घायल तीनों बच्चों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटे अफसर, बद्दो के साथियों में मची खलबली, वायरल हुए थे ये फोटो

थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक का कहना है कि बच्चों को गंधक पोटाश की जानकारी नहीं थी। वह पहली बार गंधक पोटाश लेकर आए थे। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें