परतापुर के घोपला, गगोल, काशी, गून, भूड़बराल, महरौली, खानपुर, गोठड़ा, घाट, बराल परतापुर सहित एक दर्जन गांवों में रविवार रात संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए। ग्रामीणों ने 112 व थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन व उन्हें उड़ाने वालों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
वहीं खानपुर गांव में ड्रोन देखने के बाद एक युवक ने छत पर खड़े होकर ड्रोन पर शॉट गन से फायरिंग कर दी। इसके बाद ड्रोन जंगल की ओर चला गया। ड्रोन पर फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इसके आलावा घाट गांव मे रजबहे की पटरी पर सोरखा गांव व पांचली गांव की ओर 6 ड्रोन दिखाई देने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव के दर्जनों युवकों ने बाइक और गाड़ियों से ड्रोन का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर संदिग्ध ड्रोन व उन्हें चलाने वालों की तलाश की जा रही है।