फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सूदखोर से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात

Tue, 24 Nov 2020 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
राजेश का फाइल फोटो और गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव कैलाशपुर में एक युवक ने सूदखोर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव के पास ही एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार सूदखोर को बताया है।

विज्ञापन


गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी राजेश (40) पुत्र तुंगल मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कमरे में फंदे पर झूलता मिला। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

राजेश की पत्नी सुनीता ने बताया कि राजेश ने 15 साल पूर्व गांव के ही अनुज शर्मा से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। सूदखोर से परेशान होकर ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुज शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वह अपने घर से फरार है। मौके से मिले सुसाइड नोट को विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, ऋषिकेश से घूमकर दिल्ली लौट रहे थे युवक-युवतियां

विज्ञापन

यह लिखा है सुसाइड नोट में 
सुसाइड नोट में लिखा है कि 15 साल पहले अनुज शर्मा से 40000 रुपये ब्याज पर लिए थे। उसकी किस्त 2000 रुपये देनी थी। काफी दिन तक किस्त दी, लेकिन कुछ समय तक वह किस्त देने में असमर्थ हो गया। इस तरह ब्याज बढ़ता रहा। अब तक वह आठ लाख रुपये दे चुका है, लेकिन फिर भी रकम बाकी है। किस्त भी बढ़ाकर 3500 कर दी है। यह रकम वह चुका नहीं पा रहा है। ऐसे में उसके पास मौत के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।
 
सात बच्चे और पत्नी के सामने भरण पोषण का संकट
अनुसूचित जाति का राजेश मजदूरी करता था। अपने पीछे वह पत्नी, सात बच्चे, जिनमें पांच लड़कियां और दो लड़के छोड़ गया है। अब परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें