ब्रजनाथ मित्तल, नरेंद्र नाथ मित्तल, पंकज मित्तल, अजीत कुमार, विवेक चौधरी, अशोक पाल सिंह, बीपी सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे हैं। वर्तमान में सैकड़ों अधिवक्ता हैं जो मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य रहने के बाद तमाम प्रदेशों उच्चतर न्यायिक सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अलीगढ़ में कॉमर्शियल कोर्ट के चेयरमैन प्रमोद कुमार, उन्नाव के जिला जज सैयद माउज बिन आसिम, बागपत के प्रधान परिवार न्यायाधीश विकास कुमार, अलीगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज संजय यादव भी इसी बार के सदस्य रहे हैं।
विजय तालियान (इटावा), योगेश शर्मा (गाजियाबाद), कु. रश्मि (रामपुर), अनिल कुमार राणा (बिजनौर), राजीव सिंह (पीलीभीत), कनिष्क सिंह (कानपुर देहात), मो. फराहान (बुलंदशहर) के अलावा मोनिका मित्तल, पल्लवी गुप्ता, छवि बंसल, नवज्योति शर्मा, सौम्या भारद्वाज, अभिषेक चौहान, कल्पना श्रीवास्तव, श्वेता, दानिश, अश्वनी पंवार, पारूल वर्मा, कपिल, खुशबू चंद्रा, विधि सिंघल, अन्नू चौधरी, अर्चना आर्य और रेखा शर्मा समेत कई न्यायिक अधिकारी मेरठ बार का नाम रोशन कर रहे हैं।