मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामलों में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाते हुए 55 लोगों के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज किए हैं। मुकदमे दर्ज कर एफआईआर की कॉपी इनके घरों पर चस्पा कर दी गईं हैं। लॉकडाउन उल्लंघन के कुल मुकदमों की संख्या 13 हो गई, जिनमें 60 लोगों को आरोपी बनाया गया है।