फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महीने भर से बंद आ रहा अनुष्का का मोबाइल फोन, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, एसएसपी से लगाई गुहार

Sat, 30 May 2026 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी और इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का पिछले एक माह से लापता है। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी िखलाड़ी अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी और इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का पिछले करीब एक माह से लापता है। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन




पढ़ाई के साथ खेल में भी बना चुकी है पहचान
दौराला थाना क्षेत्र निवासी नेत्रपाल के अनुसार उनकी बेटी अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। परिवार का कहना है कि अनुष्का कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है और खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी है।

विज्ञापन

16 अप्रैल से लापता, बंद है मोबाइल फोन
परिजनों के मुताबिक अनुष्का 16 अप्रैल 2026 से लापता है। उसके मोबाइल फोन पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद आ रहा है। लंबे समय तक कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप
परिवार का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 18 मई को कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मामले में कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दी, जिसके चलते उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ी।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
शनिवार को परिजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र सौंपकर छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और खोजबीन के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

खिलाड़ी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित
पुलिस के अनुसार अनुष्का की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और तकनीकी माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि छात्रा का जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें