फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश हादसा: गंगा में डूबे मेरठ के नरेश का शव बरामद, दो दिन बाद मिली सफलता, ऋतु की तलाश जारी

Sat, 30 May 2026 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ऋषिकेश के सिंगटाली पुल क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे मेरठ निवासी नरेश उपाध्याय का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। वहीं लापता ऋतु माहेश्वरी की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
शव लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के सिंगटाली पुल क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे मेरठ निवासी नरेश उपाध्याय का शव घटना के दो दिन बाद बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान शव को नदी से बाहर निकाला। वहीं हादसे में लापता हुई ऋतु माहेश्वरी की तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन


दो दिन से चल रहा था सर्च अभियान
28 मई को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में दो लोग तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही थीं। अभियान में स्कूबा गोताखोरों, राफ्ट टीमों और आधुनिक खोज उपकरणों की मदद से गंगा नदी के विभिन्न क्षेत्रों में गहन तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: भाई का कत्ल: नौ बीघा भूमि बनी विवाद की वजह, छह साल की बेटी ने दी मुखाग्नि,नम हुई ग्रामीणों की आंखें

विज्ञापन

शव लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी क्षेत्र के पास मिला शव
शनिवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ को सफलता मिली। टीम ने मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के जागेठी गांव निवासी 42 वर्षीय नरेश उपाध्याय का शव शिवपुरी क्षेत्र के समीप गंगा नदी से बरामद किया। शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
 
विज्ञापन

शव लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
ऋतु माहेश्वरी की तलाश जारी
हादसे में लापता हुई 30 वर्षीय ऋतु माहेश्वरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान चला रही हैं। तलाशी अभियान में स्कूबा गोताखोरों, राफ्ट टीमों और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

प्रशासन के साथ समन्वय में चल रहा अभियान
एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार स्थानीय प्रशासन और परिजनों के साथ समन्वय बनाकर अभियान जारी रखा गया है। लापता महिला की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें