परिजनों ने रात के समय पुलिस को मोहित के खिलाफ हिमांशु के अपहरण करने की तहरीर दी। पुलिस ने रात के समय परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर हिमांशु की तलाश शुरू कर दी। रविवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों को हिमांशु की बाइक मीरापुर मार्ग पर गांव गंगधाड़ी के पेट्रोल पंप के पास खड़ी हुई मिली। बाइक में चाबी लगी हुई थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जानसठ रोड स्थित गणेश विहार कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चे खेलते हुए कॉलोनी के पीछे खेत में गन्ना तोड़ने पहुंचे। गन्ने के खेत में शव पड़ा देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। इस दौरान आसपास खेतों में तलाश कर रहे परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। परिजनों ने शव की शनाख्त हिमांशु के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गन्ने के खेत में हिमांशु का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे।
पढ़ें : विवाहिता ने खुद को कनपटी से सटाकर मारी गोली, खून से लथपथ लाश देख परिजन सन्न
सूचना मिलने पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। हिमांशु की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। ग्रामीण हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को टेंपू मंगवाया। गुस्साए ग्रामीणों ने टेंपू का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीणों ने एक घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई दीपांशु ने मोहित और उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/