इससे पहले सांसद चंद्रशेखर का काफिला सहारनपुर के छुटमलपुर से चलकर मुजफ्फरनगर होता हुआ मेरठ के सिवाया टोल पर पहुंचा। पुलिस ने केवल सांसद समेत पांच गाड़ियों को मेरठ के लिए जाने दिया, बाकी काफिले को वहीं रोक दिया।
चंद्रशेखर पांच गाड़ियों के साथ मेरठ जिला कारागार के पास पहुंचे तो यहां भारी मात्रा में पुलिस ने उनकी गाड़ियों को रोक लिया और पैदल ही उन्हें जेल जाने दिया। इस दौरान सांसद की एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से तीखी नोंकझोक भी हुई।
जिला कारागार के बाहर जेल अधीक्षक ने बाकी समर्थकों को रोक लिया। केवल चंद्रशेखर को ही जेल में बंद लोगों से मुलाकात के लिए जाने दिया। उनके सुरक्षा कर्मियों को भी जेल के बाहर ही रोक लिया गया। आसपा सांसद के मेरठ आगमन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।