फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भारी बारिश से 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित

Mon, 30 Jul 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बारिश के कारण दुकान में भरा जल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन दिन की  भारी बारिश ने व्यापार और व्यापारियों की भी कमर तोड़ डाली है। बारिश के कारण दुकानों और गोदामों में हुए जलभराव से जहां व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं बाजार सूना रहने से मेरठ में करोड़ों का व्यापार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

 
बारिश ने पिछले दिन तीन में तमाम रिकार्ड तोड़ दिए। शहर में इस कदर जलभराव हुआ कि आबूलेन स्थित एक रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में पानी भरने से लाखों का नुकसान हुआ। वहीं सदर क्षेत्र में बेसमेंट में बने एक स्टेशनरी के गोदाम में पानी भर जाने से करीब 40 लाख रुपये की स्टेशनरी खराब हो गयी। गोदाम मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस गोदाम में लगभग 50 लाख का माल भरा था, जो अब बहुत थोड़ा ही उपयोग लायक बचा है।

विज्ञापन

इसके साथ ही बच्चा पार्क से बुढ़ाना गेट जाने वाले मार्ग पर विवाह समारोह के साजो-सामान की कई दुकानें है। इनमें भी पानी भरने से दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। जबकि नवीन मंडी परिसर में भी जलभराव से खाद्यान्न और पशु चारा के थोक व्यापारियों के भरे हुए बोरे पानी में भीग गए। इनका भी लाखों का नुकसान हुआ। कुल मिलाकर दुकानों और गोदामों के भीतर पानी भरने से करीब पांच करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं। 

वहीं दूसरी और 26 से 28 जुलाई दोपहर तक लगातार हुई बारिश से बाजार सूने रहे। ऐसे में बहुत कम लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने ही बाहर निकले। जिस कारण अन्य व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया। शहर के व्यापारियों की मानें तो लगभग 45 से 50 करोड़ का व्यापार बारिश के चलते प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें