फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव: शिक्षक सीट पर 66, स्नातक के लिए हुआ 43 फीसदी वोटिं, शामली जिला रहा आगे

Wed, 02 Dec 2020 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Mlc Election baghpat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर खंड से विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीट के लिए दोनों मंडल के नौ जिलों में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्वक हुआ। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में मेरठ में स्नातक सीट पर 43.63 और शिक्षक सीट पर 66.39 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


शिक्षक सीट पर कुल 62.60 और स्नातक सीट पर 42.86 प्रतिशत मतदान हुआ। शामली जिला सबसे आगे रहा। शामली में स्नातक सीट पर 55.71 और शिक्षक सीट पर 70.92 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन के लिए 113 मतदान केंद्र व 372 मतदेय स्थल (सहायक बूथ सहित) बनाए गए थे।   

मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम और आईजी रेंज ने अधिकारियों के साथ हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बूथों पर तैनात मतदान कार्मिकों से बातचीत कर मतदान की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं, मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए बनाई गईं कोविड हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्हें सभी मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था मिली। इस दौरान एसडीएम सदर संदीप भागिया, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह आदि मौजूद रहे।  

विधायक जितेंद्र सतवाई पर मारपीट और बूथ कैप्चरिंग का आरोप
भाजपा के सिवालखास से विधायक जितेंद्र सतवाई पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मारपीट और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। संघ ने जिला मंत्री विजेंद्र कुमार ध्यानी ने इस बारे में मंडलायुक्त को पत्र लिखकर बताया है कि ब्लॉक जानी के मतदान केंद्र के बाहर डॉ. उमेश चंद त्यागी और सुशील कुमार सिंह के कैंप में विधायक ने मारपीट और तोड़फोड़ की है।

पत्र में शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग के साथ ही बुधवार को सुबह 11 बजे से दो कमिश्नरी कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का एलान भी कर दिया है। पत्र में संघ पदाधिकारियों ने बूथ पर दोबारा मतदान करने की भी मांग की है। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं लेकिन किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

सरूरपुर के बूथ पर हंगामा
ब्लॉक मुख्यालय के मतदान केंद्र के बूथ संख्या दो उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ एजेंटों ने भाजपा नेताओं पर फर्जी तरीके से जबरन वोट डलवाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने बेवजह खड़े लोगों को खदेड़ दिया।

दरअसल, भाजपा के जिलाध्यक्ष और विधायक सहित कई नेता सुबह से ही बूथ पर जम गए थे। इस कारण फर्जी मतदान की चर्चा रही। स्नातक सीट के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह ने भाजपा नेताओं के खिलाफ फर्जी वोट डालने की शिकायत की है। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ को हड़काया
चुनाव के दौरान दौराला ब्लॉक के बूथों पर फर्जी वोटिंग की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ से जमकर बहस हुई। इस दौरान वीडियो बना रहे एक सिपाही को मंत्री ने हड़काते हुए वीडियो डिलीट करा दी।

डॉ. बालियान मंगलवार दोपहर भाजपा के कैंप पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मतदान की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि उनके लगातार विरोध के बाद भी फर्जी मतदान कराया जा रहा है। इस पर मंत्री मतदान स्थल पर पहुंचे और सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ से फर्जी मतदान को लेकर आपत्ति जताई।

सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ केंद्रीय मंत्री से बहस करने लगे। इस पर उन्होंने दोनों को हड़काते हुए कहा कि तुम आज-आज के ही अधिकारी हो। कल से हम ही होंगे। बाद में मंत्री की जानकारी पर डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे और फर्जी मतदान करने वाले पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

कताई मिल में जमा हुईं मतपेटियां 
चुनाव संपन्न होने के बाद मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी नौ जिलों की स्नातक और शिक्षक चुनाव की मतपेटियां मंगलवार देर रात तक कताई मिल में जमा करा दी गईं। कताई मिल में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिनमें से एक स्ट्रांग रूम में शिक्षक तो दूसरे में स्नातक निर्वाचन की मतपेटियां रखी गई हैं।

तीन दिसंबर को दोनों मंडलों की मतगणना होगी। मतपेटियां जमा कराने के दौरान कड़ी सुरक्षा के साथ ही ड्रोन से निगरानी की गई। प्रेक्षक और जिलाधिकारी के अलावा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कताई मिल का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें