फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एमएलसी वित्तीय-प्रशासकीय विलम्ब समिति की समीक्षा बैठक, देयकों के निस्तारण पर सख्त निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 04:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के विकास भवन में एमएलसी वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की समीक्षा बैठक में रिटायरमेंट पेंशन, ग्रेच्युटी और मृतक आश्रितों के मामलों की विभागवार समीक्षा की गई। सभापति डॉ. रतन पाल सिंह ने सभी लंबित प्रकरणों को समयसीमा में निस्तारित करने और निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास भवन सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक समिति के सभापति डॉ. रतन पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मेरठ और बागपत के विभिन्न विभागों की देयकों से जुड़ी प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। डीएम डॉ. वीके सिंह ने सभापति का शॉल, पौधा और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

विज्ञापन


पेंशन, ग्रेच्युटी और आश्रित प्रकरणों पर खास जोर
समिति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेच्युटी, मृतक आश्रितों के सेवायोजन और अन्य वित्तीय देयकों की भुगतान स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सभापति ने कहा कि हर विभाग लंबित मामलों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करे और समिति को प्रगति से अवगत कराए।


यह भी पढ़ें: डॉक्टरों का मॉड्यूल खोल रहा नए राज: आखिर एक साल कहां था डॉ. आदिल? देवबंद कनेक्शन चीन-तुर्किये तक पहुंचा 
विज्ञापन

पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
डॉ. रतन पाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मृतक आश्रितों के मामले अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए इनका भुगतान और निस्तारण पारदर्शिता व प्राथमिकता के साथ किया जाए। समिति ने कई विभागों की प्रगति पर संतोष जताया और अच्छे कार्य की सराहना भी की।

सरकारी योजनाओं को अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने पर बल
सभापति ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभाग जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक देरी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

डीएम ने दिया सौ प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन
डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि समिति के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिसका समिति ने स्वागत किया।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एमएलसी विजय बहादुर पाठक, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, डीआईओ सुमित कुमार समेत मेरठ और बागपत के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें