फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश, तय की डेडलाइन

Fri, 10 Apr 2026 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सलावा में बन रहे मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 31 मई 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
खेल विश्विद्यालय पहुंचे मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:20 बजे मंत्री निर्माणाधीन परिसर पहुंचे और विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित 31 मई 2026 की समयसीमा का हवाला देते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य हर हाल में तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें: मेरठ लिफ्ट हादसा: एक मजदूर की मौत, ठेकेदार पर आरोप-नहीं दिए सुरक्षा उपकरण, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन

खेल विश्विद्यालय पहुंचे मंत्री - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य 31 मई 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के अनुपालन में निर्माण कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया जा गया है।

निरीक्षण के दौरान शासन की ओर से सचिव खेल सुहास एलवाई की अध्यक्षता में गठित अनुश्रवण समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। समिति में राज्य नियोजन संस्थान के योजना अनुश्रवण एवं मूल्य प्रबंधन प्रभाग के निदेशक, खेल निदेशालय के निदेशक, वित्त एवं लेखाधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग मेरठ के मुख्य अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन

खेल विश्विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा और जल्द ही प्रदेश के खिलाड़ियों को इसकी सौगात मिलेगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, एडिशनल कमिश्नर अमित कुमार सिंह, एसडीएम उदित नारायण सेंगर तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें