फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में बंद मकान में पकड़ा मिनी कमेला, वीडियो बनाते हुए पहुंची पुलिस तो मची भगदड़, नौ गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 12:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस ने मौके से 140 किलोग्राम मीट और काटने के उपकरण बरामद किए हैं। कई आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चमड़ा पैंठ निवासी पप्पू के बंद पड़े मकान में पशुओं का कटान करते नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने 180 किलो मीट, भैंस काटने के उपकरण, इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बंद मकान में काफी समय से भैंसों और अन्य पशुओं का कटान किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी करते हुए नौ आरोपी कासिम निवासी आशियाना कालोनी, सराय बहलीम निवासी शाहबाज, महमूदनगर कोतवाली निवासी चांद, ऊंचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट निवासी रिजवान, जाकिर कालोनी निवासी अनीस, ऊंचा सद्दीक नगर निवासी आबिद, ऊंचा सद्दीक नगर निवासी जीशान, नीचा सद्दीक नगर निवासी शादाब, जाकिर कालोनी निवासी शरीफ को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में बनी सराय निवासी जुबैर, श्याम नगर निवासी सादिक और जाकिर कालोनी निवासी सुहैब फरार हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से औजार भी बरामद किए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें