फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, दूसरे नंबर पर बागपत, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Sun, 02 Nov 2025 11:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रविवार सुबह 11 बजे मेरठ का एक्यूआई 387 दर्ज किया गया, वहीं बागपत भी ज्यादा पीछे नहीं रहा और एक्यूआई 374 दर्ज किया गया। आंखों में जलन महसूस हुई और सांस लेने में परेशानी हुई। 
विज्ञापन
सुबह दस बजे तक भी घंटाघर पर धुंध छाई रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में प्रदूषण लगतार बढ़ता जा रहा है। शहर में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लोगों की सांसों पर संकट दिखाई दे रहा है। प्रदूषण का लेवल रविवार सुबह इतना ज्यादा था कि आंखों में भी जलन होने लगी। प्रदूषण के मामले में एनसीआर में मेरठ पहले और बागपत दूसरे नंबर पर रहा। 
विज्ञापन

एनसीआर में दीपावली के बाद से प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। लाल श्रेणी में चल रहा प्रदूषण शहर वासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सुबह के समय से ही प्रदूषण का लेवल इतना ज्यादा है कि आंखों में जलन और गले में खराश होने से लोग परेशान हो रहे हैं। 
 

रविवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। सुबह 11 बजे तक भी स्मॉग का असर कम नहीं हुआ। सुबह 11 मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 387 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खराब श्रेणी में रहा। अभी फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है। 
उधर, रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। आने वाले दो-तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। 
 

सुबह 11 बजे प्रदूषण 
बागपत 374
मेरठ 387 
बुलंदशहर 367 
दिल्ली 387 
गाजियाबाद 355 
ग्रेटर नोएडा 352 
हापुड़ 361
 
विज्ञापन

मेरठ के इलाकों का हाल
गंगानगर 341 
जय भीम नगर 380 
पल्लवपुरम 387 
बेगम पुल 350 
दिल्ली रोड 358
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें