यूपी के मेरठ देहात क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक युवक की गोली मारकर की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के भलसोना गांव में खेत के किनारे पर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने युवक की हत्या के बारे में पुलिस को सूचना दी। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं मृतक की पहचान अंकित पुत्र मित्रसेन के रूप में हुई है। अंकित भोजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम सैदपुर का रहने वाला था।
मामले में मृतक के परिजनों ने दो को नामजद करते हुए थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/