जनपद का मतदान एक प्रतिशत और बढ़कर 65.21 प्रतिशत हो गया। पीठासीन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मतदान के बाद 64.25 प्रतिशत का आंकड़ा जारी किया था। अंतिम गणना करने के बाद यह आंकड़ा बढ़ गया।
लोकसभा चुनाव में इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। हर वर्ग के लोग वोट डालने निकले। यह बात अलग है कि मुस्लिम और एससी बहुल इलाकों में सुबह के समय भीड़ नजर आयी। लेकिन हिंदू बहुल इलाकों में सुबह से शाम तक एकसमान गति से मतदान चलता रहा। दोनों तरफ से लगभग बराबर का मतदान होता नजर आया।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा में भी बंपर मतदान
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर इस बार बंपर मतदान हुआ। इसमें किठौर विधानसभा में जहां सबसे ज्यादा मतदान हुआ तो कैंट विधानसभा में सबसे कम हुआ। कुल मिलाकर इस सीट पर 64.17 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। इस सीट पर कुल 18,88,374 मतदाता हैं, जिनमें से 12,11,778 ने मतदान किया। अंतिम गणना के बाद हापुड़ विधानसभा का मतदान कम हुआ है। हापुड़ में बृहस्पतिवार को 66.80 प्रतिशत मतदान बताया गया था, लेकिन पीठासीन अधिकारियों के आंकड़ों के बाद यह मतदान 65.90 प्रतिशत रह गया।
मेरठ लोकसभा के मतदान की स्थिति
विधानसभा कुल मतदाता पड़े मत प्रतिशत
किठौर 353458 247079 69.90
मेरठ कैंट 418042 248603 59.47
मेरठ शहर 305513 195855 64.11
मेरठ दक्षिण 453807 284613 62.72
हापुड़ 357554 235628 65.90
कुल 1888374 1211778 64.17
जनपद के अन्य लोकसभा क्षेत्रों से जुड़ी विधानसभाओं के आंकड़े
विधानसभा कुल मतदाता पड़े मत प्रतिशत
सिवालखास (बागपत) 328267 224684 68.45
सरधना (मुजफ्फरनगर) 342964 231985 67.64
हस्तिनापुर (बिजनौर) 334786 221380 66.13
महिलाओं ने भी खूब की वोटिंग
मेरठ। जनपद में महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुरुषों ने जहां 66.31 प्रतिशत मतदान किया, तो महिलाएं भी पीछे नहीं रही, उन्होंने 63. 88 प्रतिशत मतदान किया। जनपद में कुल 13,90,484 पुरुष मतदाता हैं, जिनमें से 9,22,062 ने वोट डाले। वहीं 11,46,155 महिला मतदाताओं में से 7,32,131 ने वोट डाले।
हस्तिनापुर में पुरुषों से आगे रही महिलाएं
विधानसभा पुरुष प्रतिशत महिला प्रतिशत
सिवालखास 69.58 67.04
सरधना 68.76 66.31
हस्तिनापुर 65.58 66.81
किठौर 70.86 68.75
कैंट 59.88 59.00
शहर 67.37 60.19
दक्षिण 64.20 60.93