यूपी के मेरठ से सटे मवाना में दो सगे भाईयों पर आज सवेरे कहर टूट पड़ा। यहां एक युवक की विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसे से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार गांव असीलपुर निवासी 24 वर्षीय इमरान पुत्र इदरीश की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई वहीं उसका सगा भाई सलमान घायल हो गया। दोनों ही भाई आसिफाबाद-असीलपुर मार्ग पर गन्ने के कोल्हू में काम करते थे।