दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को चलते टेंपो में युवती से छेड़छाड़ करने के बाद उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली रोड स्थित फुटबाल चौक पर हुई। खतौली निवासी एक छात्रा अपने दोस्त के साथ शॉप्रिक्स मॉल से बृहस्पतिवार दोपहर टेंपो से भैसाली बस अड्डा जा रही थी।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवक उसका मॉल से ही पीछा कर रहे थे। युवकों ने रास्ते में टेंपो में बैठी युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती पहले तो चुप रही। लेकिन मनचलों का दुस्साहस बढ़ता गया और वे टेंपो से युवती को खींचने को तैयार हो गए।
फुटबाल चौराहे पर युवती टेंपो रुकवाकर कूदी और मनचलों पर टूट पड़ी। बहादुर युवती ने तीनों मनचलों को पकड़ लिया और चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। लोग भी तमाशा देखने लगे। इस बीच एक आरोपी किसी तरह छूटकर भाग निकला, जबकि दोनों आरोपियों की भीड़ ने घेराबंदी कर ली। दोनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं, यह सुनकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की। इसके बाद भीड़ ने मनचलों को पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि उनका साथी भाग निकला।
फुटबाल चौराहे पर तैनात पुलिस वालों ने दोनों आरोपी टीपीनगर थाने भेज दिए। कार्यवाहक एसओ कैलाश सिंह करीब एक घंटे तक गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पुलिस ने माफी मंगवाकर छोड़ दिया होगा। इसकी जानकारी पीड़ित युवती के परिजनों को लगी तो वह थाने पहुंचे। परिजनों ने हंगामा करने की बात कहकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने को कहा। तब जाकर कार्यवाहक एसओ ने कहा कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। दोनों आरोपियों हैदर और अब्दुल्ला निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/