फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टेंपो से कूदी और मनचलों पर टूट पड़ी युवती,चप्पल से जमकर की धुनाई

Fri, 24 Aug 2018 09:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में अपराधी तत्व लगातार हावी हो रहे हैं। गुरूवार को मेरठ में चलते टैंपो में युवती से छेड़छाड़ करने के बाद उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया। लेकिन युवती बहादुरी दिखाते हुए ऑटो से कूद गई और मनचले की चप्पल से धुनाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ ने भी मनचले पर हाथ साफ किए और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि आरोपी का एक साथी भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानें क्या था पूरा मामला:-
विज्ञापन


 
Trending Videos

शॉप्रिक्स मॉल से बाइक से पीछे लगे थे मनचले 

दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को चलते टेंपो में युवती से छेड़छाड़ करने के बाद उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली रोड स्थित फुटबाल चौक पर हुई। खतौली निवासी एक छात्रा अपने दोस्त के साथ शॉप्रिक्स मॉल से बृहस्पतिवार दोपहर टेंपो से भैसाली बस अड्डा जा रही थी।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवक उसका मॉल से ही पीछा कर रहे थे। युवकों ने रास्ते में टेंपो में बैठी युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती पहले तो चुप रही। लेकिन मनचलों का दुस्साहस बढ़ता गया और वे टेंपो से युवती को खींचने को तैयार हो गए।
  
फुटबाल चौराहे पर युवती टेंपो रुकवाकर कूदी और मनचलों पर टूट पड़ी। बहादुर युवती ने तीनों मनचलों को पकड़ लिया और चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। लोग भी तमाशा देखने लगे। इस बीच एक आरोपी किसी तरह छूटकर भाग निकला, जबकि दोनों आरोपियों की भीड़ ने घेराबंदी कर ली।  दोनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं, यह सुनकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की। इसके बाद भीड़ ने मनचलों को पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि उनका साथी भाग निकला। 
विज्ञापन

घटना के बाद गुमराह करती रही पुलिस 

फुटबाल चौराहे पर तैनात पुलिस वालों ने दोनों आरोपी टीपीनगर थाने भेज दिए। कार्यवाहक एसओ कैलाश सिंह करीब एक घंटे तक गुमराह करते रहे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पुलिस ने माफी मंगवाकर छोड़ दिया होगा। इसकी जानकारी पीड़ित युवती के परिजनों को लगी तो वह थाने पहुंचे। परिजनों ने हंगामा करने की बात कहकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने को कहा। तब जाकर कार्यवाहक एसओ ने कहा कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। दोनों आरोपियों हैदर और अब्दुल्ला निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें