फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फावड़ा प्रकरण दोहराने की कोशिश, लाला मोहम्मदपुर में फावड़े से बोला हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Aug 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के जंगेठी गांव में सिरफिरे द्वारा फावड़े से लोगों को काटकर आतंक मचाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि लाला मोहम्मदपुर गांव में इसे दोहराने की कोशिश की गई। एक सिरफिरे ने फावड़े से एक युवक को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पथराव कर हमलावर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जानें क्या था मामला :-

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जेवरी निवासी जॉनी कश्यप लाला मोहम्मदपुर गांव में मुर्गी फार्म पर काम करता है। रविवार दोपहर को गांव का कूच्चा नाम का युवक हाथ में फावड़े लेकर जोर जोर से चिल्लाता हुआ आया और बोला कि जिसमें दम है वो सामने आए। सबको काट डालूंगा।  आरोपी को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। 

इस बीच दुकान पर मौजूद जॉनी पर कूच्चा ने फावड़े से हमला बोल दिया। कमर में फावड़ा लगने से जॉनी लहूलुहान हो गया। हमलावर ने दूसरा वार करने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पथराव कर उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने आरोपी व घायल दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह इससे पहले भी चोरी व मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है।  

खौफ पैदा करना चाहता था
इंस्पेक्टर के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगेठी गांव के संजीव की तरह गांव में खौफ पैदा करना चाहता था। ताकि लोग उससे डरें और सलाम करें। इसलिए वह फावड़ा लेकर गांव में निकला और बिना बात ही जॉनी पर हमला कर दिया। क्योंकि जॉनी उसे देखकर भागा नहीं था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें