जानकारी के अनुसार ललसाना निवासी वाले दो युवक रघुवीर और चंदू सुबह तड़के अपने खेतों की तरफ गए जहां उन्होंने एक कार में आग लगी देखी। नजदीक जाकर देखा गया तो गाड़ी में एक युवक का कंकाल नजर आया। युवकों ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार वैगेनार गाड़ी में बैठे युवक को बाहर से लाकर यहां अज्ञात लोगों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका भी जताई जा रही है। कंकाल की कुछ बची हड्डियों को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार सरगम के आदेश पर एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते हुए नमूने सील किए हैं। हालांकि अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/