इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना शुरू की। यही नहीं बल्कि उन्होंने मंदिर के बाहर अपना बैनर भी लगा दिया। बैनर पर दलित हनुमान मंदिर लिखा। पुलिस ने दलित समाज के लोगों को किसी तरह समझाकर मंदिर से बाहर निकाला। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान के असवर में हनुमान जी को दलित बताए जाने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने मुजफ्फरनगर में कहा था कि अगर सीएम योगी हनुमान को दलित बता रहे हैं तो देश के सभी हनुमान मंदिरों पर दलितों का कब्जा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा था कि मंदिरों के पुजारी भी दलित ही होने चाहिए।
चंद्रशेखर ने बीते शनिवार को मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के अलवर में सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को लेकर दिए बयान की निंदा की। साथ ही उन्होंने योगी और मोदी को दलित विरोधी बताया था।