फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: माफिया अतीक का मेरठ से भी कनेक्शन, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस निगरानी बढ़ी

Thu, 02 Mar 2023 11:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Mafia Atiq Ahmad News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस माफिया अतीक अहमद की संपत्ति से लेकर उससे जुड़े गुर्गो पर बड़ी कार्रवाई में जुट गई है।   पुलिस छानबीन में अतीक का मेरठ से भी कनेक्शन सामने आया है। आगे पढ़ें पुलिस जांच में और क्या खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
Meerut News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद का मेरठ से भी कनेक्शन है। सांसद रहते हुए अतीक ने पत्र देकर करोड़ों की जमीन के अधिग्रहण में हस्तक्षेप किया था। उसके नाम की चिट्ठी से शास्त्रीनगर और जागृति विहार में कई जगह अधिग्रहण रुका था। जहां पर अब कॉलोनियों बसी है। इसकी जानकारी लगने पर एसटीएफ व मेरठ पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब उसकी कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद के बेटे अशद सहित परिवार के लोग नामजद हुए हैं। इसके बाद प्रयागराज पुलिस सहित अन्य एजेंसियां अतीक के जुड़े गुर्गो पर बड़ी कार्रवाई में जुट गई हैं।

छानबीन में पता चला है कि अतीक की एक बहन की ससुराल मेरठ स्थित भवानीनगर, नौचंदी में है। यहां पर अतीक और उसके बेटों का आना-जाना है। अशद भी पहले मेरठ में कई बार फरारी काट चुका है।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें पढ़ें: Meerut News Live: चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत आज, मनचलों से परेशान बेटियां, पढें-ताजा खबरें

विज्ञापन

वर्ष 2020 में दो लाख के इनामी अतीक के बेटे उमर की तलाश में एसटीएफ ने भवानीनगर में अतीक के बहनोई डॉ. इकलाक अहमद के घर में दबिश दी थी। यहां पर उमर का भाई अली मिला था।

उमर पर आरोप था कि उसने 2018 में लखनऊ के एक प्राॅपर्टी डीलर का अपहरण किया था। एसटीएफ मेरठ ने अली को नौचंदी थाने बुलाकर घंटों पूछताछ कर छोड़ दिया था। अब पुलिस ने अतीक, उससे जुड़े साथियों की संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाला है। इसमें पता चला है कि अतीक ने सांसद रहते हुए मेरठ में कई महंगे भूखंडों का अधिग्रहण रुकवाया था। इसमें उसके नाम का पत्र लगा होना बताया गया है।

शीतगृह में बढ़ी पुलिस की निगरानी 
अतीक के रिश्तेदारों का मेरठ में शीतगृह भी है। यहां अतीक के साथी पहले आते थे। उमेश पाल की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने अतीक से जुड़े उसके साथियों पर कार्रवाई की प्लानिंग बनाई तो अफरातफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है अतीक के साथी फिर से शीतगृह में आकर छिप सकते हैं। इसे देखते मेरठ पुलिस और एसटीएफ ने शीतगृह पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें