फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देहरादून में बादल फटने से मेरठ के कैफ की मौत, अचानक ढहकर नदी में गिर गई पांच मंजिला बिल्डिंग

Tue, 16 Sep 2025 08:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: किठौर निवासी कैफ और उसका भाई गुड्डू देहरादून में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। सभी लोग सोए हुए थे, तभी बादल फट गया। परिजनों को कैफ की मौत की खबर लगी तो मातम पसर गया। 
विज्ञापन
कैफ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा की पहाड़ियों पर बादल फटने से कस्बा किठौर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी मोहम्मद कैफ (20) की मौत हो गई। उसका भाई गुड्डू घायल हो गया। एनडीआरएफ की मदद से गुड्डू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन

 

परिजनों ने बताया कि मोहम्मद कैफ काफी समय से देहरादून में अपने भाई के साथ टाइल्स पत्थर लगाने का कार्य कर रहा था। कैफ के पिता अफजल ने बताया कि जिस बिल्डिंग में दोनों भाई अन्य लोगों के साथ टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे, उसी बिल्डिंग में सो गए थे। अचानक बादल फटने से पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई और नदी में गिर गई। 
 

सभी लोग बह गए, तो चीख-पुकार मच गई। एसडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मोहम्मद कैफ को पानी से बाहर निकाला। कैफ को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन

हापुड़ का मूल निवासी था कैफ
कैफ चार भाइयों में तीसरे नंबर का है, जबकी कैफ की तीन बहनें हैं। कैफ के पिता अफजल मजूदरी करते हैं। लोगों ने बताया की कैफ का पैतृक गांव हापुड़ का सरावनी है, लेकिन काफी समय से किठौर में रह रहा है।

ये भी देखें...
Meerut: देहरादून में बादल फटने के बाद गंगा उफान पर, हस्तिनापुर में बढ़ा खतरा, ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें