पुलिस ने सोमवार रात किला रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में वांछित वाजिद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया। गोली लगने से वह घायल हो गया। वाजिद लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लखीपुर का रहने वाला है। उसके पास से 32 बोर का पिस्टौल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी उवैस से मिलने जा रहा था।
पुलिस ने घेराबंदी कर किदवईनगर निवासी उवैस को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने पुरानी रंजिश और मुकदमों की बाजी के चलते सलीम दीवाना की हत्या की थी।
अधिकारियों के अनुसार, हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।