कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत 29 जुलाई की रात 12 बजे से एनएच-58 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले भारी वाहनों (ट्रक/बस/ट्रौला/ट्रैक्टर) का रूट डायवर्ट किया जाएगा।
4 अगस्त की आधी रात से सभी हल्के वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध प्रस्तावित है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान केवल पासधारक वाहनों को निर्धारित समय में कांवड़ मार्गों को छोड़कर आवाजाही की अनुमति मिलेगी।
गंगा एक्सप्रेस वे और दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन पहले की तरह ही दौड़ेंगे। एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि डायवर्जन प्लान को लेकर आसपास के जिलों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।