फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में बाइक शोरूम मैनेजर के घर से 12 लाख के जेवर और 4.5 लाख की नगदी चोरी, जानें कैसे हुई वारदात...

Thu, 05 Dec 2024 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मैनेजर का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए फाजलपुर गया हुआ था। चोरों ने बंद मकान को खंगाल डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी के पॉश इलाके में चोरों ने बाइक शोरूम के मैनेजर अशोक सैनी के मकान का ताला तोड़कर साढ़े चार लाख की नकदी व 12 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मैनेजर से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रिठानी के घोपला रोड निवासी अशोक सैनी बाइक शोरूम में स्पेयर पार्ट्स सेक्शन के मैनेजर हैं। मंगलवार शाम अशोक अपने साले पंकज की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी कविता, बेटी केसर, गुड़िया और बेटे दिव्यम के साथ फाजलपुर गए थे।

अशोक सैनी ने बताया कि बुधवार देर रात चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दूसरी मंजिल पर सेफ के लॉकर में रखे साढ़े चार लाख रुपये, 3 मंगलसूत्र, सोने की 4 अंगूठी, 8 जोड़ी पाजेब, 2 लाकेट, सोने की एक चूड़ी, 5 झुमके, मांग का टीका, तगड़ी और चांदी की 2 अंगूठी सहित 16.5 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह अशोक के चाचा विजय सैनी ने मकान का ताला टूटा देखा, तो चोरी का पता चला। सूचना पर एएसपी अंतरिक्ष जैन फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने दरवाजों और अलमारी से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें