जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज मेरठ के सीसीएसयू विवि में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले वह टिकरी स्थित गुरुकुल आश्रम में भी गए और आश्रम का भ्रमण कर कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात की।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात करने के लिए टिकरी आश्रम पहुंचे। इस दौरान मनोज सिन्हा ने आश्रम का भ्रमण करने के पश्चात स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वह चौधरी चरणसिंह विश्विद्यालय में दुष्यंत की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को मेरठ पहुंचे। यहां वह सबसे पहले विश्व प्रसिद्घ गांव टिकरी में स्थित गुरूकुल प्रभात आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर गुरूकुल के ब्रह्मचारियों ने मनोज सिन्हा का स्वागत गुरूकुल पद्धति से शंख बजा तिलक लगाकर किया। इस दौरान ब्रह्मचारियों ने संस्कृत में स्वागत गान भी गया।
आश्रम में भ्रमण के बाद मनोज सिन्हा ने कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जम्मू कश्मीर के आंतकवाद पर कैसे काबू पाया जाए और वहां के लोगों में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल कैसे की जाए, इस पर चर्चा हुई। इस दौरान मनोज सिन्हा से स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद के हालत के बारें में जानकारी ली।
इस दौरान मनोज सिन्हा ने बताया कि जम्मू कश्मीर का आम आदमी आंतकवाद से परेशान हो चुका है। अब वह आंतकवाद के खिलाफ है। वह अब आंतकवाद के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मदद कर रहा है।
इस दौरान पत्रकारों से आश्रम आने के कारण बताते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने आश्रम और स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज के बारें में काफी सुना हुआ था। इसके चलते वह आश्रम देखने और स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकत करने के लिए आश्रम आए हैं। इस दौरान मुलाकत के दौरान आश्रम के सदस्य अजय गुप्ता, सुबोध सतवाई आदि मौजद रहे।