फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के कंकरखेड़ा में ईरान के नागरिकों से मारपीट व लूटपाट, थाने में जमकर हंगामा

Fri, 03 May 2019 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते विदेशी दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामला यूपी के कंकरखेड़ा का है। जहां कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में विदेशी नागरिकों से मारपीट व लूटपाट को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। दोनों पक्ष कंकरखेड़ा थाने पहुंचे जहां दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईरान के तेहरान निवासी अकबर अपनी पत्नी व चार साल के बेटे के साथ भारत आए हैं। अकबर के साथ उनका दोस्त जवा नाम का युवक भी साथ है। दंपती का आरोप है कि उनके साथ क्षेत्र में लूटपाट की गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने भी विदेशी दंपती पर ठगी व लूटपाट करने का आरोप लगा दिया। काफी देर तक थाने में हंगामा होने के बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। 

वहीं विदेशी दंपति के साथ कंकरखेड़ा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने ईरान निवासी नागरिक अकबर के पासपोर्ट की जांच की। पासपोर्ट के अनुसार वह 2 मई 2019 को भारत आए हैं। इससे पहले वह पिछले साल 19 मई 2018 को भारत आए थे। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में व्यापारियों का विदेशी दंपती द्वारा उनकी दुकान से 17000 रुपये निकाल कर ले जाने का आरोप भी गलत साबित हुआ। पुलिस फिलहाल मामले में जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें