ये है मामला
मेरठ में दो-दो हजार के नकली नोट बाजार में चलाने वाले आरोपी आफताब निवासी अहमदनगर, लिसाड़ीगेट का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ना बताया जा रहा है। पूछताछ में बताया कि आफताब, उसके भाई महताब, पिता दिलशाद नेपाल तक ट्रक चलाते हैं। आफताब कई घंटों तक थाना पुलिस को गुमराह करता रहा। एनआईए, एटीएस, आईबी और एलआईयू ने गहनता से जांच की। जिसमें पता चला कि आफताब का जीजा शाहिद शामली के कैराना का निवासी है, जिससे वह नकली नोट लेकर आया था। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने कैराना में डेरा डाल लिया है।
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कैराना में आफताब के जीजा की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पहले भी पकड़े गए मेरठ में नकली नोट
22 जुलाई, 2021 में गंगानगर में नकली नोट के मामले में होमगार्ड प्रशांत व उसके दोस्त मोहसिन, साजिद पकड़े गए थे। इससे 15 दिन पहले शास्त्रीनगर में नकली नोटों की सप्लाई करता एक युवक पकड़ा गया था। जिसने होमगार्ड का नाम पुलिस को बताया था। इससे एक साल पहले भावनपुर में एक गिरोह पकड़ा था। मेरठ में लगातार नकली नोट सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा गया, लेकिन इस बार कैराना से नकली नोट आने का भंडाफोड़ होने पर थाना पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसी भी गंभीर हैं।