फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश ने निशा से की शादी, कर दिया ऐसा काम, सब लोग बोले- शाबाश बेटा

Mon, 03 Mar 2025 03:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रवेश मलिक ने दहेज लेने से इंकार कर दिया। कहा कि एक पिता ने अपनी पढ़ी लिखी बेटी दे दी, इससे ज्यादा क्या चाहिए। उन्होंने केवल एक रुपया शगुन के तौर पर लिया।  
विज्ञापन
विवाह की रस्में संपन्न कराते प्रवेश मलिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कबड्डी और यू-मुंबा के प्रो कबड्डी खिलाड़ी प्रवेश मलिक ने दुल्हन को ही दहेज माना है। कबड्डी खिलाड़ी ने कहा कि वह दहेज के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने एक रुपये में रिश्ता किया है। शादी समारोह में कई राज्य और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए। शादी में शामिल लोगों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हरियाणा के सोनीपत जिले के भैंसवाल गांव निवासी प्रवेश मलिक पुत्र स्वर्गीय चौधरी राजवीर सिंह भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह रेलवे में सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। प्रवेश मलिक कबड्डी प्रो लीग में यू-मुंबा की टीम की तरफ से खेलते हैं। प्रवेश मलिक की शादी रविवार को निशा पुत्री भीम सिंह निवासी न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा के साथ हुई। 
 

निशा मूल रूप से बागपत जनपद के सिनोली नंगला गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता भीम सिंह सीआईएसएफ में एसआई पद पर तमिलनाडु में तैनात है। प्रवेश मलिक ने बताया कि दुल्हन ही उनके लिए दहेज है। वह दहेज प्रथा के सख्त खिलाफ हैं। खिलाड़ी ने कहा कि एक पिता अपनी पढ़ी-लिखी बेटी उनको जीवन भर के लिए दे रहा है। बेटी के समक्ष कोई पैसे या अन्य चीज मायने नहीं रखती है। खिलाड़ी ने दहेज के रूप में एक रुपया ही लिया। 
 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी राहुल चौधरी व मनजीत सिंह भी अपने साथी की शादी में शामिल हुए। वहीं, प्रवेश मलिक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। खिलाड़ी को मेहनत से अपना मुकाम हासिल करना चाहिए। भारत के लिए खेलने के लिए कोई भी खिलाड़ी शॉर्टकट नहीं ले। खेल में शॉर्टकट लेने से जिंदगी शॉर्टकट हो जाती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें