ससुर मजीद का कहना हैं कि पुत्रवधु इरफाना की तबीयत खराब थी, जिसकी दवाई दिलाने के लिए पत्नी अमरूदी के साथ बड़कली जा रहे थे। खानपुर घाटी गांव के समीप सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे पत्नी अमरूदी और पुत्रवधु इरफाना की मौके पर ही मौत हो गई।
अहमदाबाद में जेसीबी चलाता है पति
पिछले कई वर्षों से मुस्तकीम अहमदाबाद में जेसीबी चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त भी मुस्तकीम जेसीबी चला रहा था। परिजनों ने फोन कर उसको घटना से अवगत कराया। जिसके बाद हवाई जहाज का सफर कर पत्नी की मौत में शामिल होने आ रहा है।