फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नवजात बेटी को कार से फेंकने वाले कलयुगी मां-बाप गिरफ्तार, महिला ने कबूला जुर्म

Thu, 14 Jun 2018 11:04 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दंपति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दिन की नवजात बेटी को कार से फेंकने वाले कलयुगी मां-बाप को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

विज्ञापन


बता दें कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग में निकाह किया था। निकाह के तीन महीने बाद ही बच्ची हो गई। लोकलाज के कारण दोनों ने नवजात को खालापार की गुल्लर वाली गली में एक मकान के बाहर रख दिया था, ताकि उसकी अच्छी परवरिश हो सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी अनंत देव ने इस मामले की जानकारी दी। बताया कि छह जून को खालापार के गुल्लरवाली गली में डॉ अथहर के मकान के बाहर कार सवार महिला एक नवजात बच्ची को छोड़ कर फरार हो गई थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस ने जांच पड़ताल कर महिला और उसके साथी के बारे में जानकारी हासिल की। जांच में पता चला कि बच्ची को रखने वाली महिला उसकी मां है, जिसका नाम कौशर है और वह यहां शहर कोतवाली के गांव न्याजूपुरा की रहने वाली है, जबकि कार सवार उसका पति सरवर था, जो पानीपत के गांव बापोली निवासी है। पुलिस ने कई टीमें बनाकर बच्ची के माता-पिता की तलाश में आठ दिनों तक पानीपत, पंजाब, शामली आदि स्थानों पर दबिश दी। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्ची की मां कौशर और पिता सरवर को शहर के रामलीला टिल्ला से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कार भी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते कौशर गर्भवती हो गई थी। परिजनों की सहमति से फरवरी माह में निकाह किया था। निकाह के तीन माह बाद ही पांच जून को कौशर ने बेटी को जन्म दिया। लोकलाज के कारण ही दोनों ने छह जून की सुबह एक दिन की नवजात बेटी को खालापार में डॉ अथहर के मकान के बाहर रख दिया था, ताकि वो भविष्य में इस बच्ची पर नजर रख सकें और उसकी अच्छी देखरेख हो सके। उधर, पुलिस ने चालान कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: दो दिन की नवजात ने तीन बार मौत को दी मात, मां-बेटी की कहानी सुन हिल जाएंगे आप

Trending Videos
विज्ञापन

बदनामी के डर से छोड़ी थी बेटी 

दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महिला कौशर ने पत्रकारों को बताया कि निकाह के तीन माह बाद ही बेटी हो गई, जिस कारण बदनामी के डर से उन्होंने बेटी को मकान के बाहर छोड़ा था। इसमें उसके पति सरवर की भी सहमति थी। उसने बताया कि अब वह बेटी को लेना चाहते है। उधर, एसएसपी ने बताया कि कोर्ट की अनुमति से ही बच्ची माता-पिता को मिलेगी। 

यह था बच्ची को छोडऩे का कारण 
कौशर मूल रूप से नई मंडी के बिलासपुर गांव निवासी है, जो अब अपनी मां के साथ शहर क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में रहती है। कुछ साल पहले वह पानीपत की एक कंबल फैक्ट्री में नौकरी करने गई थी। वहां पर पानीपत के गांव बापौली निवासी सरवर एक दुकान पर काम करता था। प्रेम प्रसंग के चलते कौशर गर्भवती हो गई। तब सरवर ने निकाह करने से इंकार किया, तो उसने सरवर के खिलाफ पानीपत में मुकदमा दर्ज कर दिया। दोनों के परिजन निकाह को सहमत हुए तो कौशर ने कोर्ट में सरवर के हक में बयान देकर मुकदमा वापस ले लिया। इसके बाद फरवरी माह में उनका निकाह हो गया। कुछ दिन ही ससुराल में रहने के बाद वह न्याजूपुरा आ गई। यही पर उसने पांच जून को बेटी को जन्म दिया। अब उसे पुन: अपनी ससुराल बापौली जाना था, लेकिन बेटी का जन्म हो गया। 

मासूम सुनैना को मां की जरूरत 
जिला अस्पताल में भर्ती मासूम सुनैना की हालत अभी भी ठीक नहीं है। सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बताया कि बच्ची को अब मां की जरूरत है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें