रोती बिलखती सचिन की पत्नी को संभालते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
भगवतपुरा में सचिन वर्मा और उनका छोटा भाई दीपक वर्मा एक ही मकान में रहते थे। दोनों भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को मामला इतना बढ़ गया कि दीपक ने बड़े भाई सचिन की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
सचिन वर्मा की पत्नी शिवानी ने बताया कि उनके परिवार में 30 नवंबर को शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा हुआ है। रात में उनका देवर दीपक वर्मा घर पर आया और परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करने लगा। परिवार की एक महिला पर भी टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर सचिन की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी लगने पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
ये भी देखें...
UP: भाजपा ने मेरठ में खेला पिछड़ा वर्ग के नेता पर दांव, जानें किस पुराने दिग्गज को बनाया गया नया जिलाध्यक्ष